Trendinginfo.blog

ipl 2026 – pbks vs rcb- कप्तान Shreyas iyer का 100वां मैच, virat kohli का रिकॉर्ड और धर्मशाला का बड़ा इम्तिहान

416973.6.jpg

416973.6.jpg

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
IPL 2025 फ़ाइनल के बाद एक बार फिर RCB और पंजाब किंग्स (PBKS) आमने-सामने होंगे। हाल के सालों में RCB ने इस मुकाबले में साफ़ दबदबा बनाया है। 2023 के बाद दोनों टीमों के बीच खेले गए सात मैचों में RCB ने छह जीते हैं। पिछले सीज़न के फ़ाइनल समेत चार में से तीन मुक़ाबले भी RCB के नाम रहे थे। वहीं, इस मैच में जीत RCB को प्लेऑफ़ का टिकट भी दिला सकती है। साथ ही PBKS की टीम भी लगातार पांच हार के सिलसिले को ख़त्म करना चाहेगी।

चेज़ करने वाली टीम के पास बढ़िया मौक़ा

IPL 2026 में RCB और PBKS दोनों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए ज़्यादा सफलता हासिल की है। ऐसे में धर्मशाला में टॉस की भूमिका अहम रहने वाली है। इस सीजन धर्मशाला में खेले गए दोनों मैच चेज़ करने वाली टीमों ने जीते हैं और दोनों बार कप्तानों ने पहले गेंदबाज़ी चुनी थी। दिलचस्प बात यह है कि IPL 2026 के अब तक सभी 10 दोपहर के मुक़ाबलों में पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम हारी है। RCB का चेज़ करते हुए जीत प्रतिशत 86% है, जो इस सीज़न सबसे बेहतर है, जबकि PBKS 83% के साथ दूसरे नंबर पर है। दूसरी ओर, पहले बल्लेबाज़ी करते हुए PBKS ने पांच में सिर्फ़ एक मैच जीता है। वहीं RCB ने पांच में दो मुक़ाबले अपने नाम किए हैं।

कप्तान श्रेयस का 100वां मैच

श्रेयस अय्यर IPL में बतौर कप्तान अपना 100वां मैच खेलने उतरेंगे। वह लीग इतिहास में 100 या उससे ज़्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले सिर्फ़ पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। श्रेयस का जीत प्रतिशत 58.3 है, जो कम से कम 60 मैचों में कप्तानी करने वालों में एमएस धोनी के साथ संयुक्त रूप से सबसे बेहतर है। हालांकि, RCB के तेज़ गेंदबाज़ों के ख़िलाफ़ श्रेयस की चुनौती आसान नहीं रहने वाली। जॉश हेज़लवुड ने IPL में उन्हें छह पारियों में चार बार आउट किया है और श्रेयस उनके ख़िलाफ़ सिर्फ़ 11 रन ही बना सके हैं। भुवनेश्वर कुमार के ख़िलाफ़ भी उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ़ 90 का रहा है, जबकि रोमारियो शेफ़र्ड ने दो पारियों में उन्हें दोनों बार आउट किया है।

200 रन बनाने और लुटाने में अव्वल

मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ़ PBKS ने इस सीज़न आठवीं बार 200 से ज़्यादा का स्कोर बनाया, जो किसी एक T20 टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा है। हालांकि, बल्लेबाज़ी में आक्रामक रहने वाली PBKS की गेंदबाज़ी लगातार दबाव में रही है। टीम इस सीज़न आठ बार 200 से अधिक का स्कोर भी बनवा चुकी है, जो किसी एक IPL सीजन में सबसे ज़्यादा है। इतना ही नहीं, PBKS 10 बार 200 से अधिक रनों के लक्ष्य का सफल पीछा झेल चुकी है, जो T20 क्रिकेट में किसी भी टीम के लिए सबसे ख़राब आंकड़ा है।

प्रभ और प्रियांश अच्छी लय में

प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने लगातार मज़बूत शुरुआत दिलाई है। दोनों ने IPL 2026 में 11 पारियों में 494 रन जोड़े हैं। इस दौरान उनकी औसत 44.9 और स्ट्राइक रेट 216 का रहा है। इस जोड़ी ने चार अर्धशतकीय और एक शतकीय साझेदारी भी की है। प्रभसिमरन शानदार फ़ॉर्म में हैं और 11 मैचों में 439 रन बना चुके हैं, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, प्रियांश ने 217 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 364 रन बनाए हैं। SRH और GT के ख़िलाफ़ मुक़ाबलों को छोड़ दें तो लगभग हर मैच में PBKS को कम से कम एक ओपनर से बड़ी पारी मिली है। प्रभसिमरन अब अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज़ों में सबसे ज़्यादा T20 रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने के बेहद क़रीब हैं। उनके नाम 3594 रन हैं और वह मनन वोहरा के 3618 रन के रिकॉर्ड से सिर्फ़ 25 रन दूर हैं।

तेज़ गेंदबाज़ों ने बढ़ाई PBKS की परेशानी

PBKS ने पावरप्ले में सिर्फ़ 14 विकेट लिए हैं और इस दौरान इकॉनमी 10.7 की रही है। वहीं, डेथ ओवरों यानी 17 से 20 ओवर के बीच PBKS ने 12 की इकॉनमी से रन लुटाए हैं, जो इस सीज़न सबसे ख़राब आंकड़ों में शामिल है। तेज़ गेंदबाज़ी यूनिट 10.7 रन प्रति ओवर की दर से रन दे रही है, जो IPL 2026 में सबसे ख़राब इकॉनमी है। शुरुआती छह पारियों में PBKS की डेथ गेंदबाज़ी बेहतर थी और टीम 9.9 की इकॉनमी से रन दे रही थी, लेकिन पिछले पांच मैचों में यह आंकड़ा बढ़कर 14.1 पहुंच गया है। यही वजह रही कि टीम लगातार क़रीबी मुक़ाबलों में दबाव नहीं संभाल सकी।

PBKS के ख़िलाफ़ खूब रन बनाते हैं कोहली

IPL 2026 में कोहली 12 पारियों में 484 रन बना चुके हैं। उनका औसत 53.8 और स्ट्राइक रेट 166 का रहा है। इस सीजन वह तेज़ गेंदबाज़ों के ख़िलाफ़ 177 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं, जबकि स्पिन के ख़िलाफ़ सिर्फ़ एक बार आउट हुए हैं। पावरप्ले में भी कोहली ने RCB को तेज़ शुरुआत दिलाई है और 168 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए हैं। वह IPL में नौवीं बार 500 रन के आंकड़े के बेहद क़रीब हैं, जो अपने आप में रिकॉर्ड होगा। PBKS के ख़िलाफ़ भी कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने इस टीम के ख़िलाफ़ IPL में 1159 रन बनाए हैं, जो किसी बल्लेबाज़ द्वारा PBKS के ख़िलाफ़ सबसे ज़्यादा हैं। पिछली बार धर्मशाला में PBKS के ख़िलाफ़ उतरे थे तो 47 गेंदों में 92 रन बनाए थे।

मैच विनर क्रुणाल

RCB के लिए इस सीजन क्रुणाल पंड्या बड़े मैच विनर साबित हुए हैं। IPL 2026 में क्रुणाल ने छह पारियों में 141 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 150 का रहा है, जबकि 17 से 20 ओवर के बीच उन्होंने 184 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। डेथ ओवरों में वह सिर्फ़ दो बार आउट हुए हैं। गेंदबाज़ी में भी क्रुणाल लगातार प्रभावी रहे हैं और इस सीज़न 10 विकेट ले चुके हैं, जो RCB के किसी स्पिनर द्वारा सबसे ज़्यादा हैं। मिडिल ओवरों में भी उन्होंने 10 विकेट हासिल किए हैं और इस मामले में वह IPL 2026 के टॉप गेंदबाज़ों में शामिल हैं। PBKS के ख़िलाफ़ भी उनका रिकॉर्ड मज़बूत रहा है। उन्होंने 19 पारियों में 12 विकेट लिए हैं और इकॉनमी सिर्फ़ 7.7 की रही है।

राजन राज ESPNcricinfo हिंदी में सब एडिटर हैं

Source link

Exit mobile version